Wednesday, January 5, 2011

DO AANKHEN

दुनिया के चाल फरेब से अनजानी
निष्कपट , निश्छल  , निर्मोही , अधखुली
दो आँखें , तुझे हर क्षण
प्रतिपल अवलोकित कर रही थी|
वो दो आँखें बन सकती थी  -
किसी वैज्ञानिक की आँखें ,
वो बन सकती थी  - 
किसी सैनिक , किसी खिलाड़ी की आँखें
वो कुछ भी बनने को  उतावली थी | 
पर तुझे तो पता नहीं होगा न  ;
तुने उसे क्या बना डाला 
तो सुन -------
 तुने उसे दुनियादारी सिखाने के बहाने 
 ज़िन्दगी जीने के नुस्खे बताने के बहाने
सिखाई यही फरेबी दुनियादारी
तो क्या वो बन पाई
तुम्हारे सपनों सदृश - 
एक चतुर , मक्कार , कपटी आदमी की आँखें
नहीं न
वो बन भी नहीं सकती थी  क्यूंकि -
उसे तो बनना था - एक वास्तविक इंसान की आँखें
पर वो बन के रह गई -
केवल एक आसक्त व्यक्ति की आँखें
जो देख सब सकती हैं  पर
न बोल सकती हैं , न कुछ कर सकती हैं |

2 comments:

About Me

BHAGALPUR / Ranchi, Bihar / Jharkhand, India
Presently a student. just trying to put up my thoughts/ sharing my thoughts to u people through this blog